रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर बैठ गए है जिससे नगर में साफ सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है वही कर्मचारियों ने बताया की 2 महीने से वेतन न मिलने की वजह से घर का सामान गिरवी रखकर राशन ला रहे है बच्चो की फीस न भर पाने की वजह से बच्चो को स्कूल के टीचर फीस के लिए परेशान कर रहे है।

वही मंडीदीप नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान और कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह ने सभी कर्मचारियों का समर्थन किया है वही विधायक सुरेंद्र पटवा पर तीखा प्रहार किया है कहा की एक और कर्मचारी धरने पर बैठे है और विधायक सुरेंद्र पटवा भगवा ध्वज यात्रा निकाल रहे है धरना स्थल से निकले पर कर्मचारियों ने नही मिले।
