रायसेन।किसानों को खरगाबली विद्युत फीडर से पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है।किसानों ने क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्रीडॉक्टर प्रभुराम चौधरी को विद्युत सुचारु रूप से मिलने को लेकर एक ज्ञापन दिया है।जिसमें किसानों ने समस्या के निदान के लियें पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया हें।
ज्ञापन में किसानों ने कहां है कि उन्हें इस फीडर से मात्र एक से डेढ़ घंटा लाइट ही मिल पा रही हें। जबकि सरकार का कहना है कि किसानों को 10 घंटे लाइट दी जा रही है।अभी धान का सीजन चल रहा है।खेतों में पानी की जरूरत है लेकिन बिजली ना मिलने से धान की फसल सूख रही है।किसानों का कहना है कि इस फीडर से करीब 20 ग्राम जुड़े हैं।लाइन लोड नहीं लेने के कारण बार-बार फाल्ट उड़ते हैं।बिजली विभाग के अधिकारी भी इस मामले में किसी भी तरह की किसानों की मदद करने सेइंकार कर रहे हैं। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि रायसेन के पास ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लियें एक फीडर कि और आवश्कता हें। इस फीडर के बनाने के बाद ही किसानों कों इस समस्या से निजात मिलेगी।