Let’s travel together.
nagar parisad bareli

राहु-केतु भी अपनी राशि बदलेगे,करेगें मेष राशि में प्रवेश

0 76

ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से अप्रैल का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि का राशि परिवर्तन तो होगा ही साथ में सबसे बड़े ग्रह देव गुरु बृहस्पति और छाया ग्रह राहु-केतु भी अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि के बाद राहु ही ऐसे ग्रह हैं जो 18 महीनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आज हम आपको राहु के राशि परिवर्तन के बारे में बताएंगे। राहु वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे वहीं केतु वृश्चिक राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
वैदिक ज्योतिष में राहु का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को सभी नौ ग्रहों में खास माना गया है। ज्योतिष में राहु को भ्रम में डालने वाला ग्रह माना गया है। राहु के प्रभाव से जातकों के मन मस्ष्तिक में काफी उथल-पुथल रहती है। ऐसे जातक खोए-खोए हुए होते हैं। राहु के प्रभाव से व्यक्ति को बुरी आदतें लगने की संभावना होती जैसे जातक जुआ, नशा, बुरी लत और गैर कानूनी कामों में लगे हुए होते हैं।हालांकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि राहु जातक की कुंडली में किस भाव में स्थित है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु शुभ भाव में स्थित है तो सकारात्मक फल देता है और अशुभ भाव में स्थित है तो नकारात्मक फल प्रदान करता है।इस वर्ष राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल का मतलब होता है उल्टी चाल से चलना। राहु के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको राहु के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
आपके लिए राहु का राशि परिवर्तन लग्न राशि के दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। इस कारण से मेष राशि के जातकों के पेशेवर और पारिवारिक जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में काफी उथल-पुथल रहने वाला होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का धन निवेश करने से बचें। नौकरी करते समय संयम और अपनी वाणी को ज्यादा कठोर और कटु न करें। राहु का यह गोचर आपके आर्थिक स्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा।राहु का गोचर आपको  थोड़ा भ्रमित और विचलित कर सकता है, जिसके कारण आपको कोई भी निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। राहु के गोचर करने से आपका झुकाव कुछ नया शुरू करने या अनोखा करने की ओर रह सकता है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811