Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में चैनपुर में लोक कल्याण शिविर आयोजित

0 290

देवेश पाण्डेय सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी जनपद के ग्राम चैनपुर में आज दिनांक 20 मार्च को कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, डीएफओ श्री अजय पाण्डेय तथा जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा की उपस्थिति में लोक कल्याण शिविर तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण किया। साथ ही ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।


शिविर में लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही 44 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 21 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही की गई। इनके अलावा 5 पेंशन संबंधी आवेदनों और 2 पीएचई विभाग से जुड़े आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री शहवाल, डीफ़ओ श्री पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समझाया कि प्रशासन सबके साथ है। दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है, किसी को भी भयभीत होने की ज़रूरत नहीं है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिलवानी अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कल 21 मार्च को सिलवानी विकासखण्ड के ग्राम पोनार में लोक कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिलवानी जनपद के ग्राम खमरिया में 18 मार्च की रात्रि को हुए विवाद में चैनपुर ग्राम के 9 लोग घायाल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811