Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सोने की कीमत में उछाल चांदी भी 75 हजार के पार जानिए गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

132

भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी महंगा हुआ है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कर गई है। वहीं, चांदी का भाव 75 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59,741 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली सिल्वर की कीमत 75,426 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार सुबह 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59,737 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शाम को 59,741 रुपये पर आ गया।

क्या है सोने-चांदी की कीमत?

ibjarates.com के मुताबिक, गुरुवार सुबह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के दाम 59,498 रुपये पहुंच गए। वहीं, शाम को 59,502 रुपये हो गया। इसके अलावा 916 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना सुबह 54,719 रुपये और शाम को 54,723 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम शाम को 44,806 रुपये पर आ गए हैं। 585 शुद्धता वाला गोल्ड सुबह 34,946 रुपये से शाम को बढ़कर 34,949 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी 75,241 रुपये से बढ़कर 75,426 रुपये हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811