Let’s travel together.

पोहरी विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद खेतों में पहुंचे राज्यमंत्री प्रहलाद भारती

0 562

– ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी- प्रहलाद भारती

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में बीती रात्रि को हुई ओलावृष्टि के बाद कई गांव में फसलों को नुकसान हुआ है। इसी बीच पोहरी विधानसभा क्षेत्र के भी कई गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हैं। इसी के चलते रविवार को पोहरी के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक विकास निगम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रहलाद भारती ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। किसानों से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश की शिवराज सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ओलावृष्टि के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं और जल्द सर्वे होगा और जो नुकसान होगा उसकी भरपाई किसानों को की जाएगी।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने
रविवार को पोहरी विधानसभा के ग्राम सकतपुर, आकुर्सी, सिल्परी, देवपुर, हर्रई,बड़खेरी,डावरपुरा एवं रायपुर में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को कॉफी नुकसान हुआ है। श्री भारती ने खेतों में जाकर जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811