Let’s travel together.

दिल्ली के बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड केस में कोर्ट ने टाला निर्णय, 25 जुलाई को आएगा फैसला

73

 साल 2012 में बहु चर्चित एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के सिरसा से आरोपी विधायक गोपाल कांडा पर रॉउज एवन्यू कोर्ट में आज फैसला टाल दिया है। अदालत अब 25 जुलाई 2023 को फैसला सुनाएगी। हरियाणा के पूर्व गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर चुकी गीतिका ने 5 अगस्त, 2012 में दिल्ली के अशोक विहार में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट में भी लिखा जिसमें इस कदम के लिए कांडा और उनकी MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था।

बता दें कि इससे पहले गीतिका सुसाइड मामले को लेकर कांडा को 8 महीनों तक जेल में रहना पड़ा जिसके बाद उन्हें मार्च 2014 में जमानत मिल गई यह जमानत कांडा को उनके सहआरोपी अरुणा चड्ढा को हाई कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर मिली थी। गीतिका की मौत के करीब 6 महीने बाद उनकी मां अनुराधा शर्मा ने भी बेटी की तरह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

अनुराधा अपनी बेटी की सुनवाई में हो रही देरी को लेकर काफी परेशान रहती थी जिसके चलते उन्होंने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गीतिका शर्मा के आत्महत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोपाला कांडा के खिलाफ चार्जशीट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत आरोप चार्जशीट दायर किया था। इसके अलावा उन पर आईपीसी की सेक्शन 120 B, 201, 466 ,468 और 469 के तहत भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811