Let’s travel together.

आंगनबाड़ी केंद्र हुआ जर्जर,खुले आसमान के नीचे पढ़ते हें बच्चे

0 72

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज की आंगनवाड़ी केंद्र की दुर्दशा बरकरार है बारिश में टपकी छत आंगनबाडिय़ों की दुर्दशा की कहानी बयां करती है। दीवानगंज मैं स्थित आंगनवाड़ी केंद्र एक में चारों तरफ की दीवारें मैं जगह-जगह दरार पढ़ रही है जिसकी वजह से बच्चे आंगनवाड़ी में अंदर ना बैठ कर बाहर बने चबूतरे पर बैठ कर अपनी पढ़ाई करने को मजबूर है विभागीय मदद नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं द्वारा अस्थाई तौर पर बारिश से बचने के लिए छतों पर तिरपाल तक नहीं बिछाई गई है। जहां तिरपाल का भी इंतजाम नहीं है वहां खाली बर्तन रखकर टपकते पानी को सहेजा जा रहा है ताकि फर्श गीला न हो। मगर छत से इतनी जगह पानी टपक रहा है कि बर्तन रखने के बावजूद भी पूरा फर्श गीला हो जाता है फर्श पर बार-बर झाड़ू लगाने के बाद भी घंटो फर्श नहीं सूखता ऊपर से छत से बूंदे टपकती रहती है जब मुख्य सेक्टर की आंगनवाड़ी केंद्र का यहां हाल है तो ग्रामीण अंचलों की आंगनवाड़ी केंद्र की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।


बारिश के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की दीवारों पर भी नमी आ गई है। बारिश के मौसम में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या में आई कमी आई है
आंगनबाडिय़ों की जर्जर हालत एवं टपकती छतों को देखते हुए अभिभावक भी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने से परहेज कर रहे हैं। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या गर्मी के मुकाबले कम हो गई है। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर तो महज तीन-चार बच्चे ही आ रहे हैं। बताया गया कि आंगनबाडिय़ों कई सालों से आंगनबाडिय़ों का मेंटेनेंस नहीं हो सका है जिसके कारण ज्यादातर केंद्रों की हालत जर्जर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811