Let’s travel together.

सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए सुझाव और प्रयास की अपील के साथ कोतवाली पुलिस की पहल, डिवाइडर पर लगाए रेडियम

0 267

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास लगातार जारी है जिसके तहत चेकिंग अभियान के साथ लोगों को समझाइश और दो पहिया वाहन के साथ हेलमेट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सड़क सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को यातायात नियमों का पालन न करने पर चलानी कार्यवाही के साथ शहर के एसबीआई चौराहे से मुख्य मार्गों के मध्य बने डिवाइडर के अंतिम छोर पर रेडियम लगाए जिससे रात्रि में वाहन चालकों को यह दिखाई दे और वे भ्रमित न हों,इस प्रयास का लोगों ने समर्थन भी किया।

विदित है कि पिछले दिनों शहर में रात्रि में डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने और लोगों के चोटिल होने के समाचार भी सामने आए थे जिसके बाद पुलिस ने इस तरफ भी ध्यान आकर्षित किया और रेडियम लगाए जो दूर से दिखाई दे सके, साथ ही लोगों और अन्य संस्थाओं से भी अपील की गई कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुझाव और प्रयास किए जाए।
इस मौके पर एस आई आलोक तिरपुड़े ने कहा कि यह एक पहल और सांकेतिक प्रयास है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है यातायात नियमों का पालन न होने पर चलानी कार्यवाही तो होती है पर यह जिम्मेदारी भी है कि नागरिक नियमों का पालन करें। सड़क पर बने डिवाइडर के बीच अंतर भी होता है जो कभी कभी अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देता इस वजह से भी दुर्घटना होती है इसलिए रेडियम लगाया यह स्थाई समाधान तो नहीं है पर एक सांकेतिक प्रयास है
नागरिकों और अन्य संस्थाओं से आग्रह है कि वे भी आगे आए जिम्मेदारी समझें जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811