Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आचार्य विद्यासागर महाराज चारों वेद और चारों धाम है- उमा भारती

0 491

सागर / आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं वे भगवान है संत जिस अवस्था को प्राप्त करने के लिए तपस्या करते हैं अब वह आचार्य श्री के लिए लक्ष्य हो गया है आचार्य महाराज चारों वेद और चारों धाम है वे राम कृष्ण और शिव हैं यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और साध्वी उमा भारती ने जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली जिला सागर मैं आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के बाद कहीं। सुश्री उमाभारती ने कहा महाराज के अंदर सारा हिमालय समाया हुआ है हिमालय में तपस्वियो की जो तपस्या है, आभा है, ऊर्जा है, शक्ति है वह आचार्य श्री में समाई हुई है आचार्य श्री के दर्शन कर लेना ही आपने चारों धाम के दर्शन कर लिए इस भूमंडल पर महाराज की छाया लंबे समय तक बनी रहे और वह शतायु हो उनके सामने धर्म का अधिष्ठान बना रहे वह स्वयं चाह ले तो शतायु हो सकते हैं उनकी इच्छा के ऊपर सब निर्भर है उमा भारती ने कहा कि आज आचार्य भगवन स्वस्थ लगे और उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की है आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कहा की अब आपको साध्वी दीदी मैडम में क्या होना चाहिए तभी सभी मुनियो और लोगों ने कहा कि हमें दीदी बोलना चाहिए इसलिए उमा भारती ने सभी से आग्रह किया चाहे प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारियों या अन्य लोग मुझे दीदी ही कहें और आचार्य श्री ने यह भी कहा कि तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता रहनी चाहिए उनके द्वारा जो जो शब्द कहे गए हैं बे मुझे वेद वाक्य बन गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव समाजसेवी मुकेश जैन ढाना, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, भाजपा नेता राजकुमार सुमरेडी, सुधीर यादव राकेश जैन चांदपुर सुशील जैन कुट्टू भैया कपिल जैन बरोदा ब्रह्मचारी रजनीश भैया आदि ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा से आचार्य श्री के स्वास्थ्य की जानकारी उमा भारती जी ने ली। दोपहर 3 बजे उमा भारती भोपाल से रहली पहुंची जहां पर रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव रतन सिंह सिलारपुर, अभिषेक भार्गव, सुरेश घोसी, राजेंद्र जारोलिया, सुधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, इंद्रपाल सिंह लोधी, महेश पटेल, अमित नायक, कमल लोधी, तृप्ति लोधी, व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने भी उमा जी का स्वागत किया
न्यूज सोर्स-मुकेश जैन ढाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811