Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  ने पटवारी भर्ती परीक्षा की नियुक्तियों पर रोक लगाई

0 341

 -एनआरआई सेंटर के परिणाम की होगी जांच

भोपाल।मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-2 उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा पर सफाई देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिलहाल परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। अब भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के कॉलेज के सेंटर के परिणाम को दोबारा परीक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के  परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं।
उल्लेखनीय हें कि अभ्यार्थी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस ने  भी इस चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया।  इसकी जांच की मांग को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम को पत्र भी लिखा था। कांग्रेस ने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811