Let’s travel together.

Raipur News: 15 लाख के लोहे से भरी ट्रक यूपी से गायब चालक पर संदेह पुलिस ने दर्ज किया केस

71

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला की एक और लोहा फैक्टरी से उप्र के लिए रवाना हुई लोहे से भरी ट्रक गायब हो गई। फैक्टरी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।

उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओम काम्‍प्लेक्स फाफाडीह चौक निवासी महेश कुमार पुरोहित (52) उरला के सरोरा स्थित कृष्णा आयरन स्ट्रीप एंड टयूब प्राइवेट लिमिटेड सरोरा में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के मुरलीधर संतोष कुमार से 25 टन एसएस पाइप की आपूर्ति का आर्डर मिला था। इस पर महेश ने 16 जून को आकाश ट्रेलर सर्विसेस की ट्रक कमांक डब्ल्यूबी 11 बी 6792 में 24.410 मीट्रिक टन (कीमत 15 लाख 36 हजार 746 रुपए) का एमएस पाइप लोड करवाकर मुरलीधर संतोष कुमार के नाम से इवे बीजक और इवे बिल चालक राजू शर्मा उर्फ जोनी को देकर 18 जून को रवाना किया था।

चार-पांच दिन के भीतर ट्रक को तुलसीपुर पहुंच जाना था पर अब तक न ट्रक का पता चला न ही चालक का। चालक का मोबाइल भी बंद हो गया। अकाउंट मैनेजर की शिकायत पर उरला पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ अमनात में ख्यानत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811