कोल्हापुर: महाराष्ट्र का कोल्हापुर में चौकाने वाली घटना सामने आई। ऑटो ड्राइवर से महिला का झगड़ा हुआ तो ड्राइवर ने महिला को 200 मीटर घसीटा जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। घटना कोल्हापुर के राजारामपुरी की है जहां ऑटोचालक ने महिला को सड़क पर लगभग 200 मीटर तक घसीटा जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई।
राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अनिल तनपुरे के मुताबिक, महिला के पति का किराए को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों में तगड़ी बहस हो गई और इस बीच महिला भी इस विवाद का शिकार बन गई और ड्राइवर ने अचानक ऑटो चला दी और महिला की साड़ी ऑटो के पीछे बम्पर में फंस गई। जिससे वह करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
इस बीच, सड़क पर एक युवक ऑटो को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ऑटोचालक अपने वाहन को नहीं रोकता है. वह तेजी से आगे बढ़ जाता है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि ऑटोचालक की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिला और उसके पति का जल्द ही बयान लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.