Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं जत्था हुआ रवाना, यात्रियों का उत्‍साह बरकरार

0 182

सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सभी को यात्रा के मंगलमय शुभकामनाएं दी

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी। नगर सिलवानी से अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग 25 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का निरंतर उत्साह बढ़ रहा है। श्रद्धालु मोहन साहू ने बताया कि मैं लगभग 20 सालों से लगातार अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए सिलवानी से अमरनाथ जाता हूं। बाबा बर्फानी से यही मनोकामना है कि मैं उसी तरह हर वर्ष बाबा के दर्शन करने जाता रहा हूं।
यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई है जो 31 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। यात्रा शुरु होने से अब तक मौसम मेहरबान बना हुआ है। जिससे यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं।
नगर सिलवाने जत्थे में राकेश चौरसिया (गुड्डा भैया) मीना चौरसिया,रुचि चौरसिया, सुभम चौरसिया,तनु चौरसिया, जालम रायकवार, दीपा रायकवार, मोहन साहू रागनी साहू पार्षद, प्रदीप कुशवाह, मोनी कुशवाहा पार्षद, राजेश कुशवाह, रचना कुशवाहा, महेश विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा,हर्ष विश्वकर्मा,स्नेहा विश्वकर्मा , विकाश नामदेव, गुड्डू राय,दिनेश विश्वकर्मा, सुभम सोनी, शिवानी सोनी, बद्री विश्वकर्मा सहित यात्रा के लिए शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं का बजरंग चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर जैन ने सभी को यात्रा के मंगलमय शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811