Let’s travel together.

विवादों के बीच JNU में हुई 72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म मेकर्स ने कही ये बातें

50

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म ‘72 हूरें’ की दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में खास स्क्रीनिंग हुई। बता दें कि ये फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। मेकर्स का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग छात्रों के लिए एक अच्छा मौका है, जो फिल्म में दिखाई गई आतंकवादी घटनाओं की सच्चाई को लेकर उन्हें खुद को व्यक्त करने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी। फिल्म की जल्दी स्क्रीनिंग के फैसला को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को खुले तौर पर संवाद का एक अच्छा जरिया समझा जाना चाहिए।

72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है। विवादों के बीच मेकर्स ने जेएनयू परिसर में फिल्म की स्क्रीनिंग करने का फैसला लिया। फिल्म में दिखाए गए आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों पर लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म में धर्म विशेष को लेकर दिखाई गई नकारात्मक बातों पर राजनीतिक दलों ने नाराजगी व्यक्त की है। अपने विषय की वजह से ये फिल्म, द कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी के बाद काफी सुर्खियां बटोर रही है

सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर पास करने से किया था इन्कार

आतंकवाद पर आधारित 72 हूरें फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास करने के इनकार कर दिया था। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर रिलीज किया। रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर में आतंकियों को हूरों का मतलब समझाया जाता है। जिसमें ट्रेनिंग के दौरान आतंकियों का ब्रेन वाॅश किया जाता है और कहते हैं कि तुम्हारे मरने के बाद 72 कुंवारी लड़कियां तुम्हारी सेवा में होंगी। ट्रेलर में गेटवे ऑफ इंडिया का बम धमाके वाला सीन भी दिखाया जाता है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में पवन मल्होत्रा, आमिर बशीर, राशिद नाज, अशोक पाठक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811