Let’s travel together.

सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं है यह एक विचारधारा है, सत्य की, सम्मान की, शांति अहिंसा की और सद्भाव की – सीए मयूरी चोरडिय़ा

0 147

 

सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं है यह एक विचारधारा है, सत्य की, सम्मान की, शांति अहिंसा की और सद्भाव की – सीए मयूरी चोरडिय़ा

लंदन (ब्रिटेन) की धरती पर हुआ संपर्क भारती का सबसे बड़ा सनातनी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव

लंदन (ब्रिटेन) की धरती पर संपर्क भारती का सबसे बड़ा सनातनी प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम कर्नल तेज कुमार जी टीकू के नेतृत्व में तथा विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर तथा संसद सदस्य गौतम जी गंभीर, लोक सभा संसद सदस्य, ओलंपिक मेडलिस्ट कर्नल राजवर्धन जी राठौर, विश्वप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक तथा ट्रोमा सर्जन डा. केयूर जी बूच के तत्वधान में तथा अन्य सभी मुख्य अतिथि गणों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी मुख्य हिंदू संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगो ने शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था सनातन धर्म का वैश्विक रूप से प्रचार-प्रसार करना, उसके महत्व को लोगों को समझाना तथा साथ ही भारतीयों का यूके की इकोनामी में क्या योगदान है ये बतलाना।

भारत की बेटी तथा मालवा रतलाम की भारतीय मूल निवासी सीए मयूरी चोरडिय़ा ने विशेष अतिथि के रुप में शामिल होकर देश का और प्रदेश का मान बढ़ाया तथा उन्होंने अपने भाषण में कहा की सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं है यह एक सोच है, सत्य की, सम्मान की, शांति अहिंसा की, और सद्भाव की। यह सुनकर सभी लोगो ने गर्म जोशी से जय हिंद का नारा लगाया।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म ग्रांट थ्रोंनटन के द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार ब्रिटेन में 900 भारतीय कंपनियां ऑपरेट करती है जिसका टोटल रेवेन्यू लगभग 54.4 बिलियन पाउंड हैं तथा इन कंपनियों का यूके की टैक्स व्यवस्था में 304.6 मिलियन पाउंड के लगभग योगदान है। इन कम्पनियों ने एक लाख चालीस हजार से ज्यादा लोगो को रोजगार भी दिया हैं। यूके में 1.8 मिलियन भारतीय रहते है जो यूके की इकोनोमी का लगभग 6 प्रतिशत प्रत्यक्ष रूप से योगदान करते हैं।
अंत में सीए मयूरी चोरडिया ने अपने भाषण में कहा की –
किसी भी कोने में रहें हम विश्व के,
दिल में हमारे सदा हिंदुस्तान रहेगा
भारत कल भी विश्व गुरु था, आज भी हैं
और भारत कल भी विश्व गुरु रहेगा।
तथा भारत माता की जय के साथ ही जोरदार तालियों के साथ लंदन भारतमय हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811