Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गृह प्रवेश, ढ़ोल ढमाके बजाकर किया स्वागत

0 400

उपेन्द्र मालवीय औबेदुल्लागंज

अब समाज में भी बेटी के जन्म को लेकर सोच बदलने लगी है। बेटियों को समाज में बोझ समझने की मानसिकता में बदलाव लाने की सकारात्मक पहल ओबेदुल्लागंज में दिखाई दी। औबेदुल्लागंज निवासी प्रिंस कोरानी ने बेटी बचाओ का संदेश देते हुए अपनी बेटी के जन्म लेने पर सारे घर में उत्सव मनाया।

नवजात बेटी अपने घर प्रथम आगमन पर पूरे घर को बंदनवार व फूलों से सजाया गया। ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ नाचते गाते सभी लोग बेटी को लेकर घर पहुंचे। घर के द्वार पर ही विधिवत कन्या पूजन हुआ। नवजात बेटी के नन्हें पैरों की छाप निर्मल कपड़े पर महावर लगाकर ली गई। घर को भी आकर्षक रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया। आसपास के सभी लोग इस उत्सव में शामिल हुए। कोरानी परिवार में बेटी के प्रति

इस सम्मान को देखकर उनकी भी आंखें भर आई। इस मौके पर घर की महिलाओं ने भी नई पहल पर खुशी जाहिर कर मंगल गीत गाए और आगे से अपने यहां भी बेटी के जन्म पर बेटे की तरह ही खुशी मनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811