Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मोहित शर्मा से लेकर अजिंक्य रहाणे तक ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में कर सकते हैं एंट्री

16

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान हो गया है। भारत 5 अक्टूबर से विश्व कप की मेजबानी करेगा। जब किसी बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होता है। भारतीय चयनकर्ता सभी को चौंका देते हैं। ऐसे में एक बार फिर भारतीय चयन समिति कुछ बदलाव कर सकती है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

मोहित शर्मा

जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर चल रहे हैं। अगर बुमराह विश्व कप में नहीं खेलेंगे तो भारत के पास अनुभवी डेथ बॉलर नहीं होगा। ऐसे में डेथ ओवरों के लिए मोहित शर्मा सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मोहित ने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 27 विकेट लिए। ऐसे में गुजरात टाइटंस के बॉलर की टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे

टीम के लिए चौथे नंबर पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिल रहा है, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम के मध्यक्रम में अनुभव की कमी है। चयन समिति ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अजिंक्य रहाणे को मौका देकर सभी को चौंका दिया। विश्व कप 2023 में ऐसा हो सकता है।

आर अश्विन

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लंबे समय से वनडे टीम से बाहर है। वर्ल्ड कप में अश्विन का अनुभव टीम के काम आ सकता है। पिछले साल उन्हें टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिला था। इसलिए आर अश्विन वनडे विश्व कप 2023 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 2022 की शुरुआत में खेला था। भारतीय टीम के कई तेज गेंदबाद इस समय चोटिल हैं। बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा भी घायल हैं। उमरान मलिक के पास रफ्तार हैं, लेकिन रन खूब खर्च करते हैं। ऐसे में भुवी को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811