Let’s travel together.

दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने बड़े भाई की नदी में डूबने से मौत बचाने गए छोटे भाई की हालत गंभीर

123

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनेका में शिवनाथ नदी में डूबने से तुलसीपुर निवासी 19 वर्षीय नागेश्वर देवांगन की मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई गुलशन देवांगन को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। गुलशन की हालत गंभीर है। गुलशन देवांगन को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना शुक्रवार शाम की है।

पुलिस ने बताया कि 10 से 12 दोस्त पिकनिक मनाने पनेका के आम बगीचा गए थे। पिकनिक मनाने के बाद नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान नागेश्वर गहरे पानी में चले गया। बड़े भाई को डूबते देख छोटे भाई गुलशन उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गया। देखते ही देखते नागेश्वर पानी में डूब गया। वहीं गुलशन देवांगन को डूबने से बचा लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि कुछ युवक पिकनिक मनाने पनेका गए थे। शिवनाथ नदी में डूबने से नागेश्वर देवांगन की मौत हो गई। गुलशन की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतक के स्वजन को शव सौंप दिया गया है। इधर, परिवार के सदस्य भी सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। बीते तीन दिन से बारिश होने के बाद नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811