रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिक्षा के मंदिरों के निर्माण कार्यों में करोड़ो खर्च कर रहे पर स्कूल के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण है ग्राम बासगेहन में 1 करोड़ की लागत से बने शासकीय स्कूल ,ग्राम पंचायत दीवटिया में बने 77 लाख की लागत से बने शासकीय स्कूल और ग्राम पंचायत बमनई में बने 1 करोड़ की लागत से बने शासकीय स्कूल यह सभी स्कूल आज भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गए है जिनका घटिया निर्माण कार्य किया गया है इस घटिया निर्माण कार्य पर न जनप्रतिनिधि और न सरपंच द्वारा कभी कोई आपत्ती ली जिससे प्रतीत होता है की इस भ्रष्टाचार में कही न कही स्थानीय सरपंच भी बराबर के जिम्मेदार है जिनकी पंचायत में हुए घटिया निर्माण कार्य को नही रोका गया जिससे आज कुछ समय बाद ही दीवारों में दरारे दिखाई आने लगी है जो घटिया निर्माण कार्य का जीता जागता उदाहरण है
इनका कहना है
प्रदेश की शिवराज सरकार में विकास के नाम पर किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण है शासकीय स्कूल जो करोड़ो की लागत से बने है पर घटिया निर्माण के कारण बदहाल दिखाई नजर आते है अब तो भ्रष्टाचार शिक्षा के मंदिरों तक पहुंच गया है
भोजपुर विधानसभा जिसका जीता जागता उदाहरण है
विनोद इरपाचे प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस
शासकीय स्कूल बासगेहन, दीवाटीया,और बमनई में घटिया निर्माण कार्य की उचित जांच की जानी चाहिए घटिया निर्माण कार्य करने वाले पर उचित कार्यवाही हो जिससे भविष्य में घटिया निर्माण कार्य न हो वही दीवाटीया के शासकीय स्कूल को सामुदायिक भवन के रूप में बदला जाएगा विधायक निधि से कार्य कराया जाएगा।
संजय प्रजापति भाजपा नेता