रायसेन।देवनगर।मुखबिर की सूचना मिलने पर देवनगर थाना पुलिस ने मारुति अल्टो कार में 5 किलो 5 ग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुए कार चालक तस्कर को हिरासत में लिया है।देवनगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री तस्करी पुलिस की सरपरस्ती में लंबे अरसे से हो रही है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा जिला पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जारी अभियान के तहत 27 जून 2023 को रात्रि में थाना देवनगर जिला रायसेन में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी सिलेटी रंग की मारुति अल्टो कार क्रमांक MP 09 HE 7398 से अवैध रूप से गांजा विक्रय करने के लिए रायसेन तरफ से गैरतगंज तरफ ले जा रहा है ।मुखबिर की इस सूचना से पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायागया।एसपी शाहवाल एएसपी अमृत मीणा बेगमगंज एसडीओपी सुनील वरकडे देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया ।जिसमें सहायक उपनिरीक्षक धनराज मीणा के नेतृत्व में कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक राम प्रकाश सक्सेना प्रधान आरक्षक , सुधीश गौर प्रधान आरक्षक ,राजवीर सिंह आरक्षक ओम होमगार्ड सैनिक सूरज सिंह को शामिल किया गया ।टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष तत्काल विधि अनुरूप कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर स्लेटी रंग की मारुति अल्टो कार क्रमांक MP09HE 7398 को देव नगर में बम्होरी तिराहा वेरियल पर रोक कर चेक किया। जिसमें कार चालक जिसने अपना नाम राजकुमार कुशवाहा उर्फ पप्पू पिता फूल सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम समनापुर थाना गैरतगंज का बताया।जो अवैध रूप से एक सफेद बोरी में गांजा ले जाते हुए पाया जाने पर सूचना से अवगत करा कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक राजकुमार कुशवाहा उर्फ पप्पू पिता फूल सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम समनापुर थाना गैरतगंज के कब्जे से 5 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹27500 का त,उपरोक्त कार कीमती करीबन ₹150000 की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।जिसके संबंध में थाना देव नगर में धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।