Let’s travel together.

बालाघाट के रास्ते मानसून का मप्र में प्रवेश 13 साल में तीसरी बार 24 जून को दस्तक

110

आखिरकार तय तारीख से आठ दिन के विलंब के बाद शनिवार दोपहर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बालाघाट, अनूपपुर जिलों के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे दी है। 13 साल में तीसरी बार 24 जून को प्रदेश में मानसून आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं।

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने से अगले 48 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश के आधे हिस्से को कवर कर सकता है। उधर, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 25, सतना में 24, गुना में 18, छिंदवाड़ा में 12, धार में सात, इंदौर में 4.9, खरगोन में तीन, उज्जैन में दो, भोपाल में 1.5, सागर में 0.8, ग्वालियर में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजगढ़ में बूंदाबांदी हुई।

5 दिन चल सकता है बारिश का दौर

शनिवार को मानसून बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिंगरौली जिलों में पहुंच गया है। लगातार नमी मिलने के कारण मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी काफी अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला पांच दिनों तक चल सकता है। इस दौरान आलीराजपुर, झाबुआ एवं सागर में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में मौजूद है चक्रवात

वर्तमान में बिपरजॉय उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ओडिशा और उससे लगे आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके रविवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर एवं उससे लगे गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला चार-पांच दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। 26 जून तक राजधानी सहित प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में मानसून छा सकता है।

13 वर्षों में प्रदेश में कब-कब आया मानसून

वर्ष व तारीख

2011 -17 जून

2012 -19 जून

2013 -10 जून

2014 -19 जून

2015 -14 जून

2016 -19 जून

2017 -22 जून

2018 -24 जून

2019 -24 जून

2020 -15 जून

2021 -10 जून

2022 -16 जून

2023 -24 जून

कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने से अगले 48 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश के आधे हिस्से को कवर कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला पांच दिनों तक चल सकता है। इस दौरान आलीराजपुर, झाबुआ एवं सागर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कलेक्टर कार्यालय में दो युवकों ने लगाई आग, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, अब जांच शुरू     |     अटल अस्पताल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कैंसर गांठ निकालने में मिली सफलता     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त किया     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     कलेक्टर कार्यालय में आगजनी के पीछे कौन अब सबसे बड़ा सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811