Let’s travel together.

टीपी नगर में खड़ी ट्रेलर से रात को बैटरी कर रहा चोरी गिरफ्तार

56

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े वाहनों से बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। इससे वाहन मालिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास ट्रेलर की आठ बैठरी जब्त किया। बैटरी चोरी की लगातार शिकायत आने पर पुलिस ने मुखबिरों को सतर्क करने के साथ ही आरोपितों की पतासाजी में जुट गई। इस दौरान पेट्रोलिंग दौरान पुलिस को टीपी नगर में मुखबिर से सूचना मिली कि विनोद कुमार सिन्हा 45 वर्ष

निवासी काशीनगर रामपुरशिव मंदिर के सामने थाना सिविल लाइन रामपुर ने कुछ वाहनों की बैटरी को चोरी कर इंदिरा स्टेडियम के पास झाड़ी में छुपा कर रखा है। साथ ही वह बैटरी को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। इस पर पुलिस टीम ने इंदिरा स्टेडियम के पास दबिश देकर विनोद कुमार सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पहले तो वह टालमटोल की नीति अपनाता रहा, पर बाद में पुलिस के समक्ष टूट गया और उसने ट्रेलर वाहनों से बैटरी चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने कुल आठ बैटरी बरामद किया है। पूछताछ पर आरोपित सिन्हा ने सभी बैटरी को ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी अलग- अलग ट्रेलर वाहनों से चोरी कर इंदिरा स्टेडियम के पास झाड़ी में छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध धारा 41 (1-4), 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दियाष। पुलिस ने बताया कि आरोपित आदतन बैटरी चोरी करने का आदी है, साथ ही मानिकपुर पुलिस चौकी का निगरानी बदमाश भी है। उसके विरुद्ध चौकी में कई मामले पंजीबद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811