Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पटनागंज पहुंचे मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे अगवानी करने

0 372

सागर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज बिहार कर 12 मार्च को सुबह 7:30 बजे पटना गंज रहली पहुंचे यहां पर हजारों लोगों ने उनकी अगवानी की इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और लोक निर्माण विभाग के मंत्री पंडित गोपाल भार्गव ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि उन्होंने आचार्य श्री को बताया कि मध्यप्रदेश के बजट में देवरी से जैन तीर्थ क्षेत्र बीनाबारह की सड़क और बैतूल जिले में प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र मुक्तागिरी की सड़क के निर्माण के लिए राशि का प्रावधान किया है और वह लगातार प्रयासरत हैं जहां भी सड़क की जरूरत है वह स्वीकृत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे इस अवसर पर आचार्य श्री जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया इस अवसर पर ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा, मुकेश जैन ढाना, राकेश जैन चांदपुर, कपिल जैन बरोदा, शैलेंद्र जैन शालू सहित बड़ी संख्या में प्रमुख समाज जन उपस्थित थे आचार्य श्री ससंघ पटनागंज पहुंचे लोगों ने रास्ते भर खड़े होकर के गुरुदेव के दर्शन किए और जगह-जगह रंगोली डाली और आचार्य भगवन की आरती की आचार्य श्री जी सबसे पहले पटनागंज के बड़े बाबा भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करने के लिए पहुंचे उसके बाद संत निवास में पहुंचे। संघ में मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री चंद्रप्रभसागर, मुनि श्री निरामयसागर और एलक सिद्धांत सागर महाराज है इस अवसर पर एलक सिद्धांत सागर महाराज ने मंत्री गोपाल भार्गव से भी चर्चा की उल्लेखनीय है एलक सिद्धांतसागर महाराज गृहस्थ अवस्था के गढ़ाकोटा के निवासी हैं।
न्यूज सोर्स- मुकेश जैन जी ढाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811