Let’s travel together.

पुरी में जगन्ननाथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ धक्का मुक्की में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल

104

पुरी में भगवान जगन्ननाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि, गर्मी के कारण दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी स्वस्थ बताए गए हैं। यह घटना मर्चीकोट चौक के पास हुई। जमकर धक्का-मुक्की होने के चलते हुई। उधर, ढेंकानाल में निकाली गई रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रथम दृष्‍टया इसका कारण लू लगना बताया जा रहा है।

अहमदाबाद में बालकनी गिरने से एक की मौत

अहमदाबाद के राज्य ब्यूरो के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद के दरियापुर कडिया नाका क्षेत्र में एक जर्जर मकान की बालकनी गिर जाने से एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। रथयात्रा जमालपुर निज मंदिर से रवाना होकर दोपहर में दरियापुर कडियानाका से गुजर रही थी। इसी दौरान एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े होकर रथयात्रा देख रहे लोगों के भार से बालकनी भरभराकर गिर गई और उस पर खड़े लोग भी नीचे आ गिरे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जर्जर मकानों को लेकर पहले भी दिया था नोटिस

बालकनी के नीचे खड़े लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। रथ यात्रा से पहले जर्जर मकानों का उपयोग न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ मकानों को बंद भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह हादसा हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811