Let’s travel together.

महिलाएं समाज का दर्पण है – कलेक्टर अरविंद दुबे

0 654

श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वाधान में हुआ महिलाओं का सम्मान समारोह

रायसेन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले महिलाओं का सम्मान समारोह मुखर्जी नगर स्थित शगुन गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती गीता देवी सेन व ज्योति देवी सेन मंचासीन रहीं वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर अरविंद दुबे,जिला पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल व जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा,जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती अनुभा सिंह के साथ एसडीओपी आदिती भावसार उपस्थित रहे।

रायसेन – शहर के शगुन गार्डन में कल दोपहर को अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला रायसेन के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महिला अधिकारियों के साथ शहर की समाजसेवी महिलाएं व ग्रहणी महिलाएं जो कि त्याग,समर्पण,प्रेम और देखभाल की प्रतीक मानी जाती हैं उन

सभी महिलाओं का सम्मान किया गया।जिनको सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह स्वरूप उपहार भेंट किए गए । हम आपको बता दें की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शहर की स्थानीय श्रीमती गीता देवी सेन व ज्योति देवी सेन को मंचासीन देखा गया और मुख्य रूप से जिला कलेक्टर अरविंद दुबे,जिला पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ,जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह, एसडीओपी आदिती भावसार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने मुख्य अतिथि गीता देवी सेन और ज्योति देवी सेन के जीवन काल के संघर्ष त्याग समर्पण एवं देखभाल के विषय पर उद्बोधन दिया और कहा कि महिलाएं समाज की दर्पण है। वहीं दूसरी कार्यक्रम मैं जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने महिलाओं के सम्मान में स्वरचित कविता का पाठ किया जिसकी सराहना सभी लोगों ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह बहादुर द्वारा किया गया और श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव द्वारा कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथि मुख्य अतिथि सहित महिला अधिकारी व कार्यक्रम में पधारे समस्त पत्रकार बंधुओं ने मिलकर अल्पाहार किया और इस कार्यक्रम की सराहना की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811