Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इस होली बिखरेंगे खुशियों के रंग, ऐसे सजाएं अपना घर 

0 90

होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंगों के इस त्योहार की तैयारियों को लेकर वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपने घर या प्रतिष्ठान में जरूर अपनाएं। इनको अपनाने से जीवन में खुशियों के नए रंग बिखरेंगे। आइए जानते हैं होली पर किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

फाल्गुन मास में पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और चैत्र मास की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार होली पर अपने घर या प्रतिष्ठान की साज सज्जा में दीवारों पर काले रंग का इस्तेमाल न करें। अपने घर के बेडरूम में श्रीराधा-कृष्ण की फोटो लगाएं। गुलाल और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। होली की तैयारियों में अपने घर के मुख्य द्वार पर ऊपर की ओर सूर्यदेव का चित्र लगाएं। होली के दिन घर में तुलसी या मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाएं। अगर घर के ऊपर लगा ध्वज पुराना हो गया है तो होली पर इसे बदलना उत्तम रहता है। त्योहार की तैयारियों में अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं। घर में श्रीयंत्र लगाएं और इसे घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें। होली वाले दिन घर में मोती शंख लाना शुभ माना जाता है। त्योहार के आगमन से पहले अपने घर या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंग से रंगोली बनाएं। इससे परिवार में खुशहाली का आगमन होगा। होली का स्वागत अपने घर में पौधे लगाकर करें। होली के अवसर पर नारंगी, पीले, गुलाबी या हरे रंगों और गुलाल का प्रयोग करें, यह रंग सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। इस त्योहार पर काले या भूरे रंग का प्रयोग न करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811