किसानों को आवागमन का रास्ता नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन कर रेल रोकने की दी चेतावनी
सुरेन्द्र जैन
रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में आज गिरौद और टेकारी गांव के मध्य किसानों की लगभग 1 हजार एकड़ जमीन किसानो की जमीन है जहां रेलवे अंडर ब्रिज बनने से आवागमन का रास्ता बंद होने से यहां के लगभग सैकड़ों किसानों को अपने खेत के रास्ते में आने जाने में व्यवधान आ गया है जिसको लेकर आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रायपुर डीआरएम संजीव कुमार को लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमे डीआरएस ने जांच कर तत्काल निराकरण करने को कहा।

इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने जल्द से जल्द किसानों की सुविधा हेतु तत्काल रास्ता का आग्रह किया और कहां है आने वाले समय में रास्ता नहीं दिया गया तो आने वाले समय में रेल रोककर बृहद आंदोलन किया जाएगा किसानों की इस समस्या को पत्राचार के माध्यम से मेरे द्वारा देश के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को पत्र भेजकर इस समस्या का जल्द निराकरण के लिए पत्र भेज चुके हैं और आने वाले समय में किसानों को समस्या ना हो और उनके आवागमन का रास्ता तत्काल बनाया जाए जिसके लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर में ग्राम गिरौद और टेकारी के भारी संख्या में किसान सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।