Let’s travel together.

मध्य प्रदेश को 27 जून को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

77

 भोपाल। मध्य प्रदेश को 27 जून को दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। जो भोपाल से जबलपुर के बीच रवाना होगी। माना जा रहा है कि यह ट्रेन इंदौर से जबलपुर के बीच चलेगी। रेलवे की ओर से अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इंदौर में हुए 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान भी इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाए की चर्चा थी, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। जो 700 किमी का सफर 7.30 घंटे में पूरा करती है।

अभी इंदौर से जबलपुर के बीच दो ट्रेनें

इंदौर से जबलपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अभी दो ट्रेनें ही उपलब्ध है, लेकिन यह ज्यादा समय लेती हैं। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर तक पहुंचने में करीब 12.10 घंटे का समय लेती है। वहीं इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट 10.10 घंटे का समय लेती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811