Let’s travel together.

अब सांकरा में विधायक कार्यालय के समीप ट्रक ने रौंदा वाइक को,वाइक सवार की मौत

0 281

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

एक चिता की आग ठंडी भी नहीं होती कि सांकरा सिलतरा क्षेत्र में खूनी सड़क पर फिर कोई न कोई हादसा हो जाता है अब मंगलबार की शाम सांकरा में विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाइक स्वार को रौंद दिया जिससे वाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई गुस्साये ग्रामीणों ने चक्काजाम किया ।


जानकारी के मुताबिक मृतक सुदामा परमार उम्र 60 निबासी बीरगांव अपनी वाइक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 5058 से बीरगांव से सिलतरा की ओर जा रहा था तभी सांकरा स्थित विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल3686 ने पीछे से उसे टक्कर मारी ओर रौंद दिया जिससे वाइक चला रहे सुदामा परमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुचे ओर चक्काजाम शुरू कर दिया इधर सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार उरला टीआई ब्रजेश कुशवाह भी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुँचे यातायात पुलिस एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची ओर ग्रामीणो को समझाइश देकर शांत कराया।


ग्रामीणो को समझाइश दी है
मौके पर पहुचे उरला टीआई ब्रजेश कुशवाह ने बताया कि घटना से ग्रामीण आक्रोशित थे जिन्हें समझाइश देकर शांत कराया है और यातायात सुचारू किया गया है ग्रामीणो की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
ट्रक जप्त मृतक के परिजनों को दी सूचना
सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई मृतक का शव पोस्ट मार्डम के लिए धरसीवा चीरघर भेजा गया है जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसे जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणो की मांग जल्द बने अंडरब्रिज
बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन ओर सर्विस रोड पर सांकरा से सिलतरा तक आये दिन कोई न कोई ग्रामीण सड़क पार करते तो कोई सर्विस रोड पर दौड़ते फेक्ट्रियो के मालवाहक ट्रक व हाइवा की चपेट में आकर अपने प्राण गंवा रहा है जिसका मुख्य कारण है कि एनएचएआई ने सांकरा में अंडरब्रिज ओर सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने दोनो तरफ से मार्ग नहीं बनाया ग्रामीणो ने कलेक्टर रायपुर को भी अपनी मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौपा लेकिन अब तक समस्या का स्थायी हल नहीं हुआ है ।
संकीर्ण सर्विस रोड
सांकरा में सिक्स लाइन किनारे जो सर्विस रोड बनाया गया उसके लिए अतिक्रमण हटाकर सड़क किनारे के दुकानदारों को लाखों रुपये मुआवजा दिया गया था लेकिन सर्विस रोड मात्र दस बारह फीट चौड़ा ही बनाया गया इससे जिनकी दुकान तोड़कर मुआवजा दिया गया था वह जमीन खाली पड़ी रहने से मुआवजाधारियो ने मुआवजे की राशि से उस जमीन पर पुनः पक्की दुकान काम्प्लेक्स का निर्माण कर लिया सांकरा से सिलतरा के बीच कही कही तो दुकान सर्विस रोड से चिपककर तक बन गई हैं जेके विडियोहाल के सामने तो हालात ये हैं कि एक तरफ अवैध पार्किंग दूसरी तरफ सर्विस रोड के किनारे तक दुकाने होने से निकलना भी मुश्किल होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811