विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा पुलिस द्वारा विगत सप्ताह से पुलिस अधीक्षक विदिशा के आदेश से प्रति सप्ताह थाना परिसर मे श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है जिसके पालन मे पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडे के मार्गदर्शन मे विगत रविवार से थाने मे श्रमदान कर साफ सफाई करना प्रारम्भ किया गया।

थाना परिसर मे थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाने के समस्त स्टाफ व्दारा प्रातः सादा कपड़ो मे थाना परिसर मे श्रमदान किया गया जिसके तहत थाने मे रखे जप्त वाहनो व्यवस्थित रूप से रखा गया थाना परिसर एवं आसपास की सफाई की गई एवं थाने के रिकोर्ड संधारण को व्यवस्थित रूप से रखा गया ।
