Let’s travel together.

दलालों के जरिए बेची जा रही थी सरकारी जमीन 12 लोगों पर केस दर्ज

121

इंदौर । शहर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में शासकीय भूमि अवैध तरीके से खरीदी-बेची जा रही थी। इस जमीन पर मकान भी बनाए जा रहे थे। प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद यहां शासकीय भूमि से 18 मकान, निर्माणाधीन मकान और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। यहां करीब आठ करोड़ 60 लाख रुपये की जमीन मुक्त कराई गई है। अवैध कब्जा करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ एरोड्रम थाने पर एफआइआर दर्ज कराई गई।

आरोपितों में जफर अब्दुल, नितिन मनोहरलाल जायसवाल, हासम कासम खां, अजमेरी कासम खान, पुरुषोत्तम छोटेलाल शर्मा, माधव गिरधारी लाल, केशव उर्फ मामा तिवारी, रूपेश कुमार सुरेशचंद पिंगले, मनोज जायसवाल, पूजा जाट, विशाल उर्फ काकू और अनिल खेची आदि शामिल हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

जांच कराने के बाद की कार्रवाई

बांगड़दा में सर्वे नंबर 332 की रकबा 4.440 हेक्टेयर शासकीय और अन्य शासकीय भूमि अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया था। प्रशासन ने इसकी जांच कराई और इसके बाद कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में भूमाफिया रामसुमिरन कश्यप के बेटे विशाल की शिकायत पर शासकीय भूमि बेचने वालों, दलालों और षड्यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, कूटरचित दस्तावेज करने का प्रकरण दर्ज किया।

भूमाफिया ने मिटा दी सूचना, प्रशासन ने फिर लगवाए बोर्ड

शासकीय भूमि को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम द्वारा दीवारों पर सूचना लिखवाई गई थी कि यह शासकीय भूमि है, इसकी खरीदी-बिक्री न की जाए। भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दीवारों पर लिखी सूचना मिटा दी। प्रशासन ने अब भूमि के चारों ओर गलियों में पेंटिंग करके कई जगह शासकीय भूमि की सूचना लिखवाई है। लोहे के बोर्ड भी लगाकर सूचना लिखी गई है। बोर्ड पर एसडीएम व तहसीलदार आदि अधिकारियों के नंबर भी लिखे गए हैं। कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811