Let’s travel together.
nagar parisad bareli

चाणक्य नीति: जिस घर में होती हैं ये विशेषताएं, वहां रहने वाले लोग हमेशा सुखी होते हैं

0 82

आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र की बातें आज के समय में भी मनुष्य को सही राह दिखाने का कार्य करती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार एक सुखद घर और परिवार मनुष्य के अच्छे भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि कैसे घर में हमेशा सुख का वास होता है।

जिसकी संतान आज्ञाकारी और बुद्धिमान हो
आचार्य चाणक्य के अनुसार उस व्यक्ति का घर में सदैव सुख का वास होता है, जिसके पुत्र-पुत्री आज्ञाकारी और बुद्धिमान होते हैं। एक आज्ञाकारी संतान न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कुल का मान बढ़ाती है। संस्कारी, आज्ञाकारी और बुद्धिमान संतान सौभाग्य से प्राप्त होती है।

मृदुभीषिणी और सद्गुणी पत्नी
जिस व्यक्ति की पत्नी मधुर बोलने वाली अपने पति से प्रेम करने वाली होती हो, जो वेदों का ज्ञान रखती हो और शिष्ट आचरण करती हो। ऐसे व्यक्ति के घर में हमेशा सुख का वास होता है, जिसकी पत्नी सद्गुणी होती है, ऐसे पुरूष विषम परिस्थितियों का सामना भी धैर्य के साथ कर लेते हैं और संतुष्ट जीवन व्यतीत करते हैं।

जिस घर में होता है अतिथियों का मान-सम्मान
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में अतिथियों का आदर सत्कार होता है। ऐसे घर पर ईश्वर की कृपा रहती है और सभी सुखों का वास होता है। जहां पर अतिथि का सम्मान किया जाता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और व्यक्ति एक सुखी जीवन व्यतीत करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811