Let’s travel together.

काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक

60

लंदन के ओवल ग्राउंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला खेल रही भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने मैच की शुरुआत में एक शानदार मिसाल पेश की। दोनों ही टीमों ने मैच शुरु होने से पहले उड़ीसा ट्रेन हादसे में मरनेवालों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन रखा। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर उतरे। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जो संवेदना दिखाई, उसकी काफी तारीफ हो रही है।

उड़ीसा ट्रेन हादसे को श्रद्धांजलि

बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी। बहनागा स्टेशन के पास SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हुई थी। हादसे में 15 बोगियां पटरी से उतरी थीं और 7 बोगियां पूरी तरह पलट गई थीं। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हुई थी और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसे साल 2004 के बाद से सबसे बड़ा ट्रेन हादसा बताया जा रहा है। बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है।

टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल

लंदन के द ओवल मैदान में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबला 7 जून को शुरू हुआ है, जो 11 जून तक खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेल गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 और इंडिया ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 29 मैच ड्रॉ हुए हैं और 1 टाई रहा है। भारत पिछले कई सालों से एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है, लेकिन कोच और कप्तान दोनों ने इसे लेकर किसी दबाव से इनकार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811