Let’s travel together.

ओवैसी जी बताए ,साक्षी व श्रद्धा की निर्मम हत्या लव है या जिहाद:डॉ नरोत्तम मिश्रा

0 81

 

-धर्मांतरण का कोई भी कुचक्र मध्य प्रदेश की धरती पर नही चलने देंगें

भोपाल । एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दमोह घटना व लव जिहाद पर दिए बयान पर आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ओवैसी जी लव जेहाद को नकार रहे है ,वह यह बता दे कि श्रद्धा ,साक्षी की निर्मम हत्या लव है या जिहाद।गृह मंत्री ने कहा यह सभी अच्छे से समझ ले कि धर्मांतरण का कोई भी कुचक्र प्रदेश की धरती पर नही चलने दिया जाएगा।*

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि दमोह घटना को लेकर ओवैसी जी विचलित है।लव को जेहाद से जोड़ने पर उन्हें आपत्ति है।दमोह के स्कूल में हिन्दू बच्चियों को हिजाब पहनाना उन्हें सही कदम लगता है ।लेकिन यही ओवैसी जी जब श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए जाते है तब कुछ नही बोलते ,साक्षी को चाकू से गोद दिया जाता है तब भी चुप रहते है । लेकिन जहा बात धर्मांतरण व लव जिहाद की आती है तो समर्थन में हमेशा खड़े दिख जाते है। यह बताता है कि उनकी मानसिकता कितनी जेहादी है।वह जातिगत राजनीति करते है इसलिए उनकी पीड़ा भी समय समय पर दिख जाती है।

गृह मंत्री ने कहा कि जहा तक बात दमोह के गंगा जमुना स्कूल की है तो स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर हो गयी है।उसके बाद भी जांच जारी है। उनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज की जॉच की जा रही है।कितने बार विदेश गए,पैसों का लेनदेन कहा कहा से हो रहा था यह सब भी जॉच के दायरे में है । कलेक्टर व एसपी इन सब तथ्यों की जांच कर रहे है ।जैसे जैसे साक्ष्य मिलते जायँगे कार्यवाही होती जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811