Let’s travel together.

रेल्वे स्टेशन पर समान बेचने वाले वेंडरों ने मिलकर पिलाया शीतल शरबत

0 91

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

स्काउट एवं गाइड के सेवा भाव से मिली प्रेरणा के बाद एवं जिला संघ गुना द्वारा वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष फ्रैंक ए नोवेल कलेक्टर के मार्गदर्शन, चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश में ग्रीष्म कालीन जल सेवा कार्य के अन्तर्गत जहां समाज सेवी अशोक अवस्थी वर्फ फैक्ट्री एवं द्वारा निशुल्क वर्फ उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं आज रेल्वे स्टेशन पर समान बेचने वाले वेंडरों ने मिलकर शीतल शरबत पिलाया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने बताया कि स्काउट गाइड के सेवा भाव से प्रभावित होकर नगर के समाज सेवी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं वहीं आज रेल्वे स्टेशन पर फल और खाना नाश्ता चाय बेचने वाले सभी वेंडरों ने मिलकर शीतल शरबत के लिए सामाग्री उपलब्ध कराई। और कहा कि आप इतना निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हो हम चाहते हैं हम सब की तरफ से भी कुछ सेवा हो जाये। स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर ने यात्रियों को शीतल शरबत पिलाया।

इस अवसर पर गुना स्टेशन प्रबंधक यूं के सक्सेना, गुना एस एस अशोक नागर एवं जेड आर यू सी सी रेलमंत्रालय सुनील आचार्य ने स्टेशन पर किये जा रहे सेवा कार्य के लिए स्काउट गाइड और वेंडरो की प्रशंसा की।इस अवसर पर स्काउटर नीतेश जैन, सुरेन्द्र शर्मा,रवि पलिया, अमित उपाध्याय, प्रताप नारायण मिश्रा सचिव जिला संघ गुना, डी ओ सी स्काउट जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट,डी ओ सी गाइड श्रीमती राखी नामदेव ,रामकृष्ण रघुवंशी, रोवर प्रताप रजक,रूवी जैन, रेंजर मुस्कान प्रजापति, प्रियंका धाकड़,काजल सेन, स्काउट शिव परिहार, ने यात्रियों को शीतल शरबत पिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811