रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक नगर के कराते खिलाड़ीयो नेे हरदा टिमरनी मे आयोजित दो दिवसीय कराते की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एक गोल्ड , तीन रजत व पांच कांस्य पदक प्राप्त किए है। जिसकी जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानंद र्स्पाेटस अकादमी के सहसचिव व कराते कोेच अमन पाथरे ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर के फूल सिंह नेे गोेल्ड, समर्थ, पूनम, राधिका ,ने रजत पदक व लियाँसी,तनमय,दिव्यांश, सरिता, सुषमा, ने कांस्य पदक प्राप्त किए। जिन्हे वापस आने पर सेवा समिति अध्यक्ष जीवनसिंह पाल, स्वामी विवेकानंद र्स्पाेटस अकादमी के अध्यक्ष विनोद जैन, राजू चौहान अदि ने उनका स्वागत किया।