Let’s travel together.

उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र की 1 लाख मातृ शक्ति को नारी सम्मान योजना का लाभ दिलाया जायेगा-विधायक देवेन्द्र पटेल

0 296

 

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

म.प्र.के पूर्व मुख्य मंत्री मा.कमलनानाथ के द्वारा उदघोषित नारी सम्मान योजना के क्रियान्वयन हेतु उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल के निज निवास पर बरेली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे मंडल सेक्टर के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। इस अवसर पर मीटिंग में उपस्थित मंडलम सेक्टर वूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल ने वताया, कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का लाभ मध्य प्रदेश की सभी मातृशक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है उन सभी को 1500 /- रुपए हर माह दिया जाएगा ,साथ ही ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। विधायक पटेल ने कहा कि उदयपूरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी महिलाओं को मातृ शक्ति योजना से जोड़ा जाएगा।


कार्यकर्ताओ को सम्पूर्ण योजना को विस्तार से समझाते हुये कहा कि नगर एवं गांव गांव मे घर घर जाकर मातृ शक्ति को समझाना है प्रत्येक पात्र महिला को नारी सम्मान योजना का लाभ मिले। सभी सेक्टर मंडलम वूथ कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने ग्रह ग्राम वार्ड में नगर में घर घर जाकर महिलाओं के फार्म भरे । आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी को मिले।
इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को जानकारी देते हुये बताया कि 10 तारीख को होशंगावाद संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल नीखरा के स्वर्गीय पुत्र अनुज नीखरा की स्मृति मे श्रध्दांजली कार्यक्रम ग्राम पचामा मे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर
मंडलम सेक्टर एवं बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी ।
इसी अवसर पर नारी शक्ति सम्मान योजना का शुभारम्भ उदयपुरा विधानसभा में किया जायेगा। इसके बाद प्रत्येक नगर ग्राम वार्ड में इस योजनाओं को मातृशक्ति से जोड़ा जाएगा विधायक पटेल ने योजना के बारे में बताया कि जो महिलाएं 18 से ऊपर है उन सभी महिलाओं को जिनकी उम्र 80 वर्ष है एवं वृध्द पेंशन प्राप्त मातृशक्ति भी पात्र होगी । जमीन का कोई झंझट नहीं है वर्तमान भाजपा मात्र शक्तियों के साथ विरोधाभास कर रही है जबकि कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं को इसका लाभ दिलाया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट मैराथन, 250 खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड को दी चुनौती     |     तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत     |     बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811