रामभरोस विश्वकर्मा,मण्डीदीप रायसेन
मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में कसावट लाने का काम कर रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की ग्रह विधानसभा भोजपुर के ग्राम गुदावल में मां कंकाली के दरबार में मंडलम सेक्टर और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।
इस कार्यक्रम में भोजपुर विधानसभा के प्रत्येक मंडलम सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता आए इन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश पचौरी ने कहा की पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा और आपका साहस विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिए सबसे बड़ा हथियार है और जो लोग लालची थे वह सत्ता का सुख भोगने के लिए अपनी ही पार्टी को ठोकर मार कर चले गए उस वक्त भी आप सब कांग्रेस पार्टी के साथ थे और हमारे नेता कमलनाथ के साथ थे आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं को तीन स्तर पर काम करना है पहला काम आज से चुनाव की घोषणा तक, दूसरा काम चुनाव की घोषणा से मतदान तक, तीसरा काम मतदान से मतगणना तक, इन तीन चरणों में वोटर लिस्ट की जांच करना हर घर तक संपर्क करना और विधानसभा क्षेत्रों में जो नाम फर्जी तरीके से जोड़कर भाजपा वोटिंग कराती है उन नामों को हटवाने का काम करना है मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है जनता त्रस्त है बेरोजगारी से महंगाई से अन्याय से बढ़ते अपराध से दलित और पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय से अब कार्यकर्ता किसी नेता के नहीं सिर्फ कांग्रेस पार्टी के होकर चलें काँग्रेस के लिए जिएंगे और काँग्रेस के लिए मरेंगे झूठा हिंदुत्व का चोला ओढ़कर भाजपा अराजकता फैलाने का काम पूरे देश में कर रही है आगामी विधानसभा चुनाव में हमें वर्तमान सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाना है और कांग्रेस को विजय श्री दिलाना है । साथ ही एक समृद्ध और सशक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए कमलनाथ जी को सत्ता की चाबी सौंपने है जिसस जिसस 15 महीने की सरकार में जो काम हमने तय किए थे उन्हें पुनः शुरू कर महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से इस मध्य प्रदेश को बाहर निकाल सकें ।कार्यक्रम में कामता प्रसाद पाल पूर्व चेयरमैन कुक्कुट विकास निगम हीरालाल पटेल तरावली विष्णु माहेश्वरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिकलोद कला देवेंद्र सिंह राजू ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज सुरजीत सिंह बिल्ले परेश नागर महेश जैन देवेंद्र सिंह मंगू राजेश खटीक पामेश यादव हरपाल सिंह राजूपत राजू पटेल उमरावगंज मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा मुकेश मीणा सेक्टर अध्यक्ष नीलेश्वरम आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस आदि ने सहभागिता की ।