सुरेन्द्र जैन धरसीवा
क्षेत्र में नशे के सौदागर अवैध शराब बेंचने वालों पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस इन दिनों नकेल कस रही है मंगलवार को सिलतरा चौकी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो अवैध शराब बेंचने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जानकारी के मुताबिक सिलतरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में अवैध रूप से शराब बेंचने ले जाते हुए पश्चिम बंगाल के अंतरा पोलसतोला जिला पुरुलिया निवासी सुशांत मोदक पिता स्वर्गीय पोरण मोदक उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया जिसके पास से 74 पौव्वा गोवा स्पेशल मदिरा जप्त की इस कार्यवाही में आरक्षक राजेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
वही दूसरी कार्यवाही प्रधान आरक्षक भागीरथी भोई ने धनेली में की प्रधान आरक्षक भागीरथी भोई ने मुखबिर की सूचना पर धनेली में छोटेलाल निषाद के घर दबिश देकर 70 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब जपत की।
पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 32(2) के अंतर्गत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया।