देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
केंद्रीय जिला सहकारी संस्था अंतर्गत कृषक सहकारी समिति सांची तक पहुंचने में किसानों को उठाना पड़ रही परेशानी एक तरफ जर्जर वाहन तो दूसरी तरफ निमार्ण सामग्री डलने से किसानों को खाद बीज ले जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है
जानकारी के अनुसार नगर की कृषक सेवा सहकारी समिति सांची में इन दिनों लगातार किसानों को अपनी उपज के भुगतान के लिए तो पहुंचना ही पड रहा है साथ ही अगली फसलों की व्यवस्था करने के लिए किसानों को समिति कार्यालय तक खाद-बीज लाने ले जाने के लिए एक मात्र नगर परिषद कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय के बीचोंबीच मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है तथा खाद बीज बाहर से भी समिति भंडार गृह तक लाया ले जाया जाता है अब किसान को अपनी अगली फसल की तैयारियां पूरी करने एवं खाद-बीज समिति भंडार गृह से ले जाने के लिए टेक्ट्रर ट्राली से अपने खेतों तक पहुंचने की व्यवस्था जुटानी पड़ती है

परन्तु इन दिनों किसानों को इस मार्ग पर एक ओर जर्जर अनुपयोगी भवन खड़े कर दिए गए हैं तो दूसरी ओर सड़क पर ही निर्माण सामग्री पटककर जिम्मेदार भूल चुके हैं जिससे इस मार्ग से किसानों को अपने वाहनों तथा स्वयं को निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है जिससे न केवल किसानों की अगली फसल प्रभावित हो रही है बल्कि कठिनाई से जूझना पड़ रहा है।
इस मामले में कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंधक नरेश राजपूत ने बताया कि यह एक मात्र सड़क है जिससे हमारे यहां खाद बीज ट्रको से लाना ले जाना होता है तथा किसानों को भी खाद बीज ले जाया जाता है इसके साथ ही गरीब लोगों को गरीबी रेखा अंतर्गत राशन भी ले जाना पड़ता है परन्तु नप कार्यालय के समीप एक ओर जर्जर अनुपयोगी वाहन खड़े कर दिए गए हैं तो दूसरी ओर निर्माण सामग्री पटककर सड़क पर आना-जाना अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे किसानों को समस्या से जूझना पड़ रहा है ।