Let’s travel together.

शुभमन गिल या चेतेश्वर पुजारा कौन बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

100

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच 7 जून से द ओवल में खेला जाएगा। दोनों ने अपने टीमों का एलान कर दिया। रोहित शर्मा के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इतिहास रचने का मौका है। टीम इंडिया ने 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यशस्वी जायसवाल को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। यशस्वी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 625 रन बनाए हैं।

जयदेव और रहाणे की टीम में वापसी

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इशान किशन और केएस भरत को टीम में शामिल किया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे को भी आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का तोहफा मिला है। टीम में तेज गेंदबाजों में शमी, सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट को लिया गया है।

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत जाता है, तो रोहित शर्मा उन कप्तानों में शामिल हो जाएंगे। जिन्होंने उनकी कप्तानी में कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। यहां तक कि विराट कोहली भी अपनी कप्तानी में टीम को एक भी ICC खिताब नहीं जीता सके।

रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग

रोहित शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का कारण है। आईपीएल में रोहित का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 20.75 की औसत से 332 रन ही बनाए। हालांकि विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुभमन ओपनिंग के लिए विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। पुजारा भी इंग्लैंड की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। रोहित के साथ ओपनिंग करने उतर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811