Let’s travel together.

छह चीतों की मौत के बाद फैसला,नए स्‍थान पर श‍िफ्ट किए जाएंगे चीते

0 110

भोपाल। एनटीसीए की भोपाल में आयोजित 23वीं वार्षिक बैठक में साफ कर दिया गया है कि चीते मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे।कूनो नेशनल पार्क में छह (तीन युवा-तीन शावक) चीतों की मौत के बाद चीतों को नए स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सोमवार को भोपाल में आयोजित 23वीं वार्षिक बैठक में साफ कर दिया गया है कि चीते मध्य प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे।
मंदसौर का गांधीसागर अभयारण्य पांच माह में तैयार कर वहां छोड़ेंगे। वहीं कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा के लिए ‘चीता टास्क फोर्स’ गठित करेंगे, इसके लिए राशि केंद्र सरकार देगी। बैठक में वन्यप्राणियों की दवा और उपकरणों के लिए दूसरे देशों की निर्भरता खत्म करने पर भी मंथन हुआ है।
उल्‍लेखनीय है कि चीतों की मौत के बाद लंबे समय से चीतों को अन्‍यत्र भेजे जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। अब यह तय हो गया है कि चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्‍य में भेज दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811