Let’s travel together.

महिलाओं से सेनेटरी पैड निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी मामले में चार आरोपी दिल्ली से पकड़े गए

0 173

 

– मुख्य आरोपी और उसका एक साथी अभी भी फरार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से सेनेटरी पैड निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी चंद्रशेखर वर्मा के सहयोगीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर मुख्य आरोपी चंदशेखर वर्मा के सहयोगी चार आरोपियों को पकड़ा जिसमें एक महिला भी शामिल है।
कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सेनेटरी पैड निर्माण के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में अपराध पंजीवृद्ध किया था। इस मामले में सीएसवी ब्रांड कंपनी के चंदशेखर वर्मा और उसके सहयोगी अखिलेश राजपूत सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में चंदशेखर वर्मा और उसका सहयोगी अखिलेश राजपूत फरार हो गए थे। टीआई भदौरिया ने बताया कि पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इसी क्रम में कुछ आरोपियों के दिल्ली में होने की सूचना मिलने के बाद वहां पर टीम ने दबिश देकर के चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें गायत्री अहिरवार, महेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अमर परिहार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी चंदशेखर वर्मा और उसका सहयोगी अखिलेश राजपूत के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देते थे। इस पूरे मामले में कंपनी के चैन सिस्टम को बढ़ाने के लिए भोली-भाली महिलाओं को इस सिस्टम से जोड़कर उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे। शिवपुरी से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ चैन सिस्टम के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी इस केस में हुई है। इस कांड का मुख्य सरगना अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दिल्ली से इस केस में चार आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिलीप पालिया, प्रधान आरक्षक नरेश, आरक्षक जगदीश, महिला आरक्षक रश्मि भार्गव, महेंद्र सिंह तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811