नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विशेष जनसंपर्क अभियान
हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
उज्जैन।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में 1से 30 जून तक आयोजित होंगे विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्र में 1 से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान एवम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अनिल फिरोजिया सांसद उज्जैन एवं आलोट, ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में 1 से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान एवम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विशेष जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें 30 , 31 मई को राष्ट्रीय लांच रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महासभा कर अभियान का शुभारंभ होगा।देशभर में एक लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा ‘हर लोक सभा में 1000 परिवारों से संपर्क किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पार्टी सदस्य प्रदेशनुसार मुख्य समूहों के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी ,कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जाएगा ।
विशाल जनसभा (लोक सभा स्तरीय)51 बड़ी रैलियाँ (वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा)396 लोकसभा स्तरीय सभा/ जन सभा केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी का शामिल होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ नेता ( सांसद और विधायक भी शामिल होंगे
प्रबुद्ध सम्मेलन (लोक सभा स्तरीय)सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट (लोक सभा स्तरीय)विकास तीर्थ लोक सभा खरीफवरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व परिचर्चा (विधान सभा स्तरीय)संयुक्त मोर्चा सम्मेलन (विधान सभा स्तरीय) लाभार्थी सम्मेलन (विधान सभा स्तरीय) योगा दिवस (विधान सभा स्तरीय) 23 जून, 2023 को प्रधानमंत्री मोदी के साथ विसी (बूथ स्तरीय)20-30 जून, 2023 घर-घर सम्पर्क (बूथ स्तरीय),लोकसभा के व्यापारिक केंद्र पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर अनिल फिरोजिया सांसद, उज्जैन एवं आलोट संसदीय क्षेत्र, पारस जैन विधायक उज्जैन उत्तर विवेक जोशी भाजपा शहर अध्यक्ष मुकेश टटवाल महापौर उज्जैन, दिनेश जाटवा एवं राकेश पंड्या ,मीडिया प्रभारी मौजूद थे।