Let’s travel together.

आस्ट्रेलिया की जानी-मानी हस्तियों ने की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट

107

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में दूसरे देशों के साथ रिश्तों को नया आयाम देने के लिए भारत ने अब परंपरा से हटकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदा आस्ट्रेलिया यात्रा काफी कुछ बता रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया में वहां की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और उनसे भारत-आस्ट्रेलिया रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।

मोदी ने जिन लोगों से मुलाकात की उनमें नोबल पुरस्कार विजेता ब्रायन पॉल, वहां स्वच्छता अभियान चलाने वाले व “टायलेट वारियर” के नाम से प्रचलित मार्क बल्ला, राकस्टार गाय सेबेस्टियन और प्रसिद्ध सेफ सारा टाड शामिल हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंस्टीट््‌यूट के प्रोफेसर टोबी वाल्श और समाजशास्त्री साल्वाटोर बैबोनीज से भी उनकी अलग से मुलाकात हुई।

इस बारे में विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आस्ट्रेलिया के समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इन सभी की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और भारत के साथ आस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811