Let’s travel together.

10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिले

74

 मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से इस वर्ष ली गईं 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया गया। इस बार 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। इन परीक्षाओं में प्रदेश के करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। वहीं राजधानी भोपाल के करीब 56 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्‍मिलित हुए थे। 10वीं की परीक्षा में भोपाल के 29 हजार और 12वीं में लगभग 27 हजार बच्‍चे शामिल हुए थे। माशिमं द्वारा नतीजों के साथ इस बार मेधावी विद्यार्थियों की सूची भी जारी की गई। राजधानी के स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों को बुलाने की तैयारी चल रही है। सभी के फोन नंबर जुटाए जा रहे हैं। स्‍कूलों में सेलिब्रेशन भी होगा।

स्कूलों ने अपने यहां के मेधावी विद्यार्थियों को माता-पिता के साथ बुलाया है। राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में दसवीं व बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को बुलाया गया है। प्राचार्य सुधाकर पाराशर ने कहा कि हर साल स्कूल के करीब छह से सात विद्यार्थी राज्य की मेरिट सूची में शामिल होते हैं। इस बार भी परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। इस कारण विद्यार्थियों को बुलाया गया है। साथ ही माडल स्कूल में भी मेधावी विद्यार्थियों को बुलाने की तैयारी की गई है। माता-पिता भी बच्चों के साथ हैं और उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्राचार्य रेखा शर्मा का कहना है कि उनके यहां के बच्चे मेरिट सूची में स्थान बनाते हैं तो इस बार भी आएंगे। विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा और सेलिब्रेट भी होगा।

पिछले साल भोपाल का रिजल्ट 59.69 प्रतिशत रहा था

पिछले साल भोपाल जिले का परिणाम कम रहा था। यहां के 59.69 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए थे। पिछले साल जिलेवार परिणाम में पहले स्थान पर दमोह 83.80 प्रतिशत के साथ टाप पर रहा था। वहीं टाप टेन से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर महानगर बाहर थे। जहां हाईस्कूल के परिणाम में इंदौर का 61.66 प्रतिशत और भोपाल का 59.69 प्रतिशत था। ग्वालियर का 56.42 प्रतिशत और जबलपुर का 44.92 प्रतिशत रहा था। पिछले साल भोपाल हाईस्कूल और हायर सेकंडरी दोनों में जिला स्तर पर 24वें स्थान पर था। वहीं इंदौर 19वें स्थान, ग्वालियर 33वें और जबलपुर 47वें स्थान पर रहा था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811