Let’s travel together.

मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक

0 245

 

विधायक सिंह ने की जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा

कृष्ण कांत सोनी

रायसेन। मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा द्वारा बेगमगंज में आयोजित बैठक में जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्राक्कलन समिति के सदस्य मनोज नारायण सिंह चौधरी तथा डॉ हिरालाल अलावा वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने संबंधित विभागों की योजनाओं तथा गतिविधियों से अवगत कराया गया।
बैठक में जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्थित जलाशयों तथा तालाबों, उनकी जलभराव क्षमता तथा वर्तमान में संग्रहित पानी तथा सिंचाई के रकबे के बारे में जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार पीएचई विभाग तथा जल निगम की समीक्षा करते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जल जीवन मिशन, नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली गई।

बैठक में विधानसभा सचिवालय अपर सचिव एमएल मनमानी, एडिशन सेक्रेटरी वीरेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811