Let’s travel together.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0 255

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  ग्राम गीदगढ़ के पास सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।मौत की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जानकारी जुटाने पर पता चला कि गोविंद सिंह सिसोदिया पिता बनेसिंह सिसोदिया उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी बालमपुर घाटी का रहने वाला था बुधवार सुबह ट्रेन की पटरी पार करते समय भोपाल की तरफ से आ रही समता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ट्रेन के कटने से गोविंद सिंह के शरीर के दो टुकड़े अलग-अलग जगह पर पड़े मिले कमर से नीचे का हिस्सा अलग था कमर से ऊपर अलग था सर फट चुका था गोविंद सिंह सिसोदिया महुआ खेड़ा पर स्थित ईट भट्टों पर काम करता था बुधवार को उसने ईट भट्टों से छुट्टी ले ली थी सुबह घर पर ही था गोविंद सिंह सिसोदिया का 3 महीने का एक बालक है जबकि गोविंद सिंह सिसोदिया तीन भाइयों में से सबसे बड़ा था गोविंद सिंह की ट्रेन से कटकर मौत होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है दीवानगंज पुलिस ने पंचनामा बनाकर दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामला विवेचना में लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |     होली के रंग में भंग डालने वाले चाकूबाज गिरफ्तार निकाला जुलूस     |     थम गई सिद्धार्थ की सांसे जर्जर पीएम सड़क पर हुआ था दुर्घटना का शिकार बेसहारा हुआ परिवार     |     दिनदहाड़े 40 लाख की चोरी मामला: एक हफ़्ता बीतने पर भी पुलिस के हाथ ख़ाली, सड़क पर उतरे सर्राफ़ा व्यापारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811