Let’s travel together.

वेलस्पन कंपनी द्वारा पंचायत के पांचों आंगनवाड़ी केंद्रों को फर्स्ट एड बॉक्स किए वितरण

0 137

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सांची जनपद क्षेत्र जमुनिया खेजड़ा स्थित वेलस्पन कंपनी द्वारा शनिवार को जमुनिया ग्राम पंचायत की पांचों आंगनवाड़ी केंद्रों को निशुल्क फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया।जिसमें जमुनिया आंगनवाड़ी एक और जमुनिया आंगनवाड़ी केंद्र दो खड़िया टोला, आंगनवाड़ी केंद्र कायमपुर, आंगनवाड़ी केंद्र आदिवासी टोला आंगनवाड़ी केंद्र शामिल है।वेलस्पन कंपनी हेड धर्मेश कुमार ने बताया कि दवाओं के किट जमुनिया की पांचों आंगनवाड़ी केंद्रों को भेंट किए गए हैं। केंद्र पर ही बच्चों, किशोरी व प्रसूताओं को प्राथमिक उपचार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मिल जाएगा। किट में प्राथमिक उपचार की सभी आवश्यक दवाओं के साथ हाथों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए सॉल्यूशन भी है। वहीं उनके साथ कंपनी के अजय रघुवंशी, जुम्मादीन अंसारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता लोधी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता लोधी, आशा कार्यकर्ता भागवती जाटव एवं आदि लोग मौजूद रहे।गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी वेलस्पन कंपनी ने जमुनिया आंगनबाड़ी केंद्र दो पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा कुपोषित बच्चे एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। एवं दवाइयां वितरण भी की गई थी। इस दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों एवं ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां भी दी गई। शिविर में आसपास गांवों के सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी व अपने बच्चों की जांच करवाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811